मथुरा। पिछले चार-पांच दिन से काफी ठंड पड़ रही है जगह जगह लोग अलाप का सहारा ले रहे हैं।
मथुरा में ठंड से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पारा प्रतिदिन नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शीतलहर ने शरीर कंपा दिया तो गलन ने बेहाल कर दिया। सुबह और शाम को छोड़िए। दिन में भी गलन के कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दस बजे तक मौसम साफ हो गया, शाम को कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन गलन और शीतलहर बढ़ गई। सुबह अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दस बजे तक मौसम साफ हो गया। हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर के आगे बेदम रही। शाम तीन बजे से ठंड फिर बढ़ गई। शीतलहर ने शाम को ही लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। हाल यह था कि गर्म कपड़ों से लैस होने के बाद भी लोगों के हाड़ कांप रहे थे।
