• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा में रेलवे अलर्ट मोड पर, ट्रेनों में की जा रही चेकिंग

ByVijay Singhal

Jan 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे अलर्ट मोड पर है। मथुरा जंक्शन पर ट्रेनों में अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर रेलवे अधिकारी सतर्क हैं। सभी ट्रेनों की रोजाना चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेन के अंदर भी संदिग्ध नजर आ रहे लोगों की तलाशी ली जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम चप्पे-चप्पे पर नजर रखे है। डॉग स्क्वैड के साथ विशेष टीम लगातार भ्रमण कर रही है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आगरा से भी आरपीएफ के दस जवानों की तैनाती मथुरा जंक्शन पर की गई है। अयोध्या रूट जाने वाली ट्रेनों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। इस रूट पर जाने वाली सभी ट्रेनों की विशेष निगरानी की जा रही है। रेलवे की खुफिया एजेंसी लगातार निरीक्षण कर जानकारी जुटा रही हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके सामान की तलाशी ली जा रही है। गोरखपुर, वाराणसी रूट की ट्रेनों की निगरानी में विशेष चौकसी बरती जा रही है। अवधेश गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ मथुरा जंक्शन ने कहा 26 जनवरी तक सभी ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध नजर आ रहे व्यक्ति और वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है। सभी टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.