• Fri. Jul 10th, 2026

कोसीकलां में अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 महिलाओं सहित 5 लोग हुए घायल

ByVijay Singhal

Jan 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि टक्कर मारने वाली कार में सवार 2 महिला 1 बच्चे सहित 5 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब पौने 12 बजे आगरा की ओर से आ रही एक अर्टिगा कार कंट्रीन होटल के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यापारी सोनू जैन एवं उनके दोस्त वैभव गर्ग को रौंद दिया और चार-पांच पलटे खाते हुई खड्डे में जा गिरी। दुर्घटना में सोनू जैन (39) पुत्र सतीश चंद जैन निवासी आर्यनगर, वैभव गर्ग (26) पुत्र श्रीनाथ गर्ग निवासी संगीरिया सदन थाना चौक पटना सिटी, बिहार की मौके पर मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जांच अधिकारी तेजेंद्र सिंह ने बताया कि कार में सवार चार लोग भी घायल हो गए, जिनमें भरतपुर से शादी समारोह से भाग लेकर लौट रहे पलवल निवासी सतपाल, उसकी पत्नी मीरा, बच्चे तनुज और अर्थव हैं। मृतक वैभव के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। उनके कोसी पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि पटना निवासी वैभव किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में कोसी आए थे। दोनों किसी प्लाॅट को देखने जाने के लिए निकले थे और दुर्घटना के शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार वालियान ने बताया कि मृतक सोनू के भाई प्रदीप ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.