हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 18 जनवरी/ जनपदीय खेल महोत्सव 2024 का आयोजन आज दिनांक 18 जनवरी 2024 को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मथुरा पर आयोजित किया गया। जनपदीय खेल महोत्सव 2024 का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले खेल/क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव द्वारा जिलाधिकारी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया , इसके बाद जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह एवं सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा पटुका पहना कर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विभिन्न खेलों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल खेलने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है तथा मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबाल, हॉकी, हैण्डबाल, वालीबाल, बैडमिण्टन, बास्केटबाल आदि खेल हमे स्वस्थ्य भी रखने में लाभदायक होते है। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
तीन दिवसीय (18 से 20 जनवरी 2024) तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबाल, हॉकी, हैण्डबाल, वालीबाल, बैडमिण्टन, बास्केटबाल आदि खेलों का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि द्वारा बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ की शुरूआत करा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ की विधिवत घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव डॉक्टर पदम सिंह , सर्वेश सोलंकी, डीके सिंह , अमित गौतम, सीमा शर्मा , ममता , रूबी पनवार, राकेश शाहू, संजीव आजाद , राहुल शर्मा , बलभद्र सिंह, रजत चौधरी, चंचल कमल, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। प्रथम दिन की प्रतियोगिताओं का पुरुस्कार वितरण क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुशील कुमार तिवारी द्वारा किया गया। संचालन एथलेटिक्स कोच अंसार हुसैन द्वारा किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
