हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में दोपहर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। इसकी दाईं आंख कुचली गई है। इससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना पर सीओ और वृंदावन कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। आसपास मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। घटना रमणरेती चौकी क्षेत्र के प्रेम मंदिर के पास सुनरख रोड की है। घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। मथुरा के वृंदावन इलाके में अज्ञात युवक का शव मिला है। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
