• Fri. Jul 10th, 2026

साध्वी ऋतम्भरा हुईं अयोध्या रवाना, ब्रज की माटी और यमुना का जल भगवान राम को सौंपेंगी,भक्तों ने नाच-गा कर किया रवाना

ByVijay Singhal

Jan 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन से राम नगरी अयोध्या के लिए साध्वी ऋतंभरा ब्रजरज और यमुना जल लेकर निकली हैं। गुरुवार को वात्सल्य ग्राम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर चांदी के कलश में रखे यमुना जल और बृजरज का पूजन किया गया और विधि विधान से मंत्र के साथ भक्तों ने नाचते-गाते परिक्रमा कर चांदी के कलश की आरती उतारी। वहीं इस दौरान मीडिया से रूबरू साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि 22 तारीख को हम अयोध्या में इतिहास रचने जा रहे हैं, वर्षों बाद हमारा सपना साकार हुआ है।  अयोध्या में श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।  कहा कि सब लोग कुछ न कुछ अपने आराध्य के लिए लेकर जा रहे हैं. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या लेकर जाऊं तो ब्रजरज और यमुना जल से अच्छा उपहार कुछ नहीं है। इसलिए मैं यह लेकर जा रही हूं। साध्वी ने कहा कि श्री राम और भगवान श्री कृष्ण एक ही हैं। आप लोग जानते हैं कि हम इतिहास बनाने वाले लोगों में से हैं. भारत की शान के लिए और राम जी के आवाहन के लिए सारा ब्रज और सारा भारत, विश्व एक हुआ है। यही परमानंद है और मैं अभीभूत हूं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया गुरुवार को चन्दौली पहुंचे। यहां लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षु ब्रह्म बाबा मंदिर में गुरुवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अयोध्या में कारसेवा करने वाले रामभक्तों को सम्मानित करने का संकल्प लिया. कहा कि राम मंदिर उद्घाटन हिन्दू समाज के लोगों के लिए गर्व का विषय हैं। इसके लिए सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए. कहा कि कारसेवकों से मिलने के लिए वह हर जिले में प्रवास कर रहे हैं।
कार सेवकों की बदौलत ही आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है. कहा कि हिन्दू समाज के लोग अपने गांव और कस्बों के मंदिरों में नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें. कहा कि राजनीति करने वाले लोग राजनीति करेंगे. राम मंदिर बनने के बाद पूरे विश्व में हिन्दुत्व के प्रति आस्था बढ़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया गुरुवार को चन्दौली पहुंचे। यहां लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षु ब्रह्म बाबा मंदिर में गुरुवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अयोध्या में कारसेवा करने वाले रामभक्तों को सम्मानित करने का संकल्प लिया। कहा कि राम मंदिर उद्घाटन हिन्दू समाज के लोगों के लिए गर्व का विषय हैं. इसके लिए सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए. कहा कि कारसेवकों से मिलने के लिए वह हर जिले में प्रवास कर रहे हैं. कार सेवकों की बदौलत ही आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है. कहा कि हिन्दू समाज के लोग अपने गांव और कस्बों के मंदिरों में नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें. कहा कि राजनीति करने वाले लोग राजनीति करेंगे. राम मंदिर बनने के बाद पूरे विश्व में हिन्दुत्व के प्रति आस्था बढ़ी हैं। संभल में के चंदौसी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने सनातन धर्म के लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी को वह अपने घरों में दीप जलाएं और दीपावली की तरह उत्सव मनाएं। कहा कि 22 जनवरी का दिन सनातन धर्म के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा. कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने पर कहा कि यह विपक्ष का दुर्भाग्य है कि उन्होंने इस निमंत्रण को ठुकराया। यह राम जी का निमंत्रण था न कि किसी पार्टी विशेष का निमंत्रण था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.