हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में सदियों बाद प्रभु श्रीराम 22 जनवरी को अपने दिव्य और भव्य महल में विराजमान होंगे, तो अवध में उत्साह होगा। लेकिन, ब्रज इस उत्साह से अछूता नहीं रहेगा। इसके लिए ब्रजमंडल में जोरशोर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीपोत्सव की तर्ज पर वृंदावन में उत्सव मनाया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी इस दिन प्रभु श्रीराम के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजेंगे। ठाकुरजी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उत्साह वृंदावन में भी देखने को मिलेगा। इस दिन ठा. बांके बिहारी जी खुद प्रभु श्रीराम के स्वरूप में दर्शन देंगे। ठाकुरजी का स्वर्ण-रजत शृंगार कर उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वरूप में सजाया जाएगा। हाथ में धनुष बाण लिए जब आराध्य बांके बिहारी जी भक्तों को दर्शन देंगे, तो अयोध्या की झलक नजर आएगी। अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा से पहले वृंदावन बाल विकास परिषद प्रभु श्रीराम के 500 स्वरूपों की यात्रा नगर में निकालेगा। आयोजन की जानकारी देते हुए गुरुवार को परिषद संरक्षक अवधेश अग्रवाल, अंकित गोयल ने बताया 500 वर्ष के लंबे इंतजार व त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद बन रहे श्रीराम मंदिर का उत्सव ऐतिहासिक होगा।
