हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनने के बाद लोगों को लगा था कि शहरियों की सुविधा बढ़ेंगी लेकिन दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। लोगों को तो सुविधा के नाम पर हाउस टैक्स मुसीबत बन गए हैं भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि नगर निगम द्वारा भेजे गए उल्टे पुल्टे बिल से लोग परेशान हैं। भेजे गए बिलों/ नोटिस पर न तो हाउस नंबर दर्ज़ है और न मकान मालिक का नाम दर्ज हैं। सर्वे कंपनी ने जिस तरह की सर्वे की है ये इस बात से समझा जा सकता है कि गाटर पत्थर से पटे घरों का बिल लेंटर के घरों से ज्यादा बना कर भेजा गया है। लोग अपनी समस्या को लेकर नगर निगम के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। हाइवे के सहारे बसी कई कॉलोनीयों में नगर निगम द्वारा किसी भी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं, कॉलोनी में सीवर लाइन, पानी, स्ट्रीट लाइट सुविधा तक नहीं है लेकिन नगर निगम द्वारा लोगों को हज़ारों रुपए के बिल जरूर थमा दिए गए हैं। आनंदवन कॉलोनी के कांच्छी सेठ ने बताया कि नगर निगम लोगों को सुविधा तो मुहैया नहीं करा पाया लेकिन लोगों की कमर जरूर तोड़ रहा है। गलत हाउस टैक्स जारी होने से लोग खासा परेशान हैं और इधर उधर अधिकारियों के पास अपनी समस्या को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। सुविधाओं के नाम पर जीरो और टैक्स वसूलने में नगर निगम बन रहा है हीरो। राजकुमार चौधरी, रामवीर सिंह देशवार, जयपाल सिंह, श्यामपाल सिंह, रामकुमार, जगदीश निषाद , विजय सिंह चौधरी, सेनापति कुंतल आदि ने आक्रोश जताया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
