• Sat. Jul 11th, 2026

पश्चिम बंगाल में साधुओं पर हमले का मामला: मथुरा में साधु संत और विहिप के नेताओं में आक्रोश, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फूंका पुतला

ByVijay Singhal

Jan 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पश्चिम बंगाल के पुरलिया में साधुओं पर हुए हमले और उनकी पिटाई से साधु संतों सहित हिंदूवादी नेताओं में आक्रोश है। मंगलवार को हिंदूवादी नेताओं ने मथुरा के वृंदावन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। हिंदूवादियों ने मांग की कि ममता सरकार बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
पश्चिम बंगाल के पुरलिया में भीड़ तंत्र ने बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई की थी। बेरहमी से की गई इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। साधुओं के साथ हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को साधु संत और हिंदूवादी नेता वृंदावन के परिक्रमा में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। परिक्रमा मार्ग से पैदल मार्च करते हुए साधु संत, विश्व हिंदू परिषद और श्री कृष्ण संघर्ष न्यास के कार्यकर्ता अटल्ल चुंगी पहुंचे। ममता बनर्जी का पुतला लेकर चल रहे हिंदूवादी नेता और कार्यकर्ताओं में ममता सरकार के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार और जमकर नारेबाजी की। मथुरा वृंदावन रोड स्थित अटल्ला चुंगी चौराहा पर पहुंचे हिंदू वादी नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। यहां पुतला फूंक रहे लोगों ने कहा कि साधु संतों पर हुए हमले से साफ है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं बचा, वहां हिंदू सुरक्षित नहीं है। ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में साधु संतों पर अत्याचार हो रहा है। गंगासागर तीर्थ करने जा रहे साधुओं के साथ बर्बरता की गई। इसके बाद भी पश्चिम बंगाल मूक दर्शक बनी बैठी है। इससे साफ है कि साधु संतों पर हुए हमले में पश्चिम बंगाल सरकार का हाथ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.