हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के बस अड्डों पर भगवा झंडे लहराने की तैयारी है। बसों को जय श्रीराम लिखे झंडे लगाकर रूटों पर रवाना किया जाएगा। निगम अधिकारियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। मथुरा। जिले के बस अड्डों पर भगवा झंडे लहराने की तैयारी है। बसों को जय श्रीराम लिखे झंडे लगाकर रूटों पर रवाना किया जाएगा। निगम अधिकारियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का खुमार यू तो देशभर में नजर आ रहा है, लेकिन कान्हा की नगरी में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह है। घर-घर राम नाम के जयकारे गूंज रहे हैं। बस अड्डे राममय होने जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए रोडवेज अधिकारी और कर्मचारी जी जान से जुटे हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने चार बस अड्डों पर भगवा झंडे लहराने की तैयारी कर ली है। नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, आईएसबीटी और वृंदावन बस अड्डे पर 100 भगवा झंडे लगाए जाएंगे।
