• Sat. Jul 11th, 2026

छटीकरा मार्ग पर पेड़ गिराने वालों की नहीं कर पाया पहचान,वन विभाग

ByVijay Singhal

Jan 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित नंदनवन के पास नीम का पेड़ गिराने वालों के विरुद्ध वन विभाग 12 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं कर सका है न ही उनकी पहचान हुई है। यही कारण है कि सुनरख आरक्षित वन और मथुरा मार्ग स्थित धौरेरा के जंगल में पेड़ तेजी से खत्म हो रहे हैं। सर्दियों में लकड़ी की आवश्यकता होने पर लोग पेड़ों को काटकर ले जा रहे हैं। बीती चार जनवरी को छटीकरा मार्ग स्थित नंदन के पास मार्ग किनारे विशाल नीम का पेड़ अज्ञात लोगों ने गिरा दिया था। इसके नीचे श्रद्धालुओं की दो कारें दब गई थीं, साथ ही एक यातायात पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था। वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि नीम का पेड़ गिराने के मामले में विभागीय जांच चल रही है। इसमें संलिप्त लोगों के नाम और उनके निवास स्थान को पता लगाने के लिए टीम लगी है। जानकारी मिलते ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.