हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने सोमवार को वृंदावन की परिक्रमा मार्ग और पागलबाबा मंदिर से यमुना एक्सप्रेसवे चौड़ीकरण आदि कई परियोजनाओं पर कछुआ गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी, जलनिगम और एमवीडीए के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि फरवरी माह तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त सोमवार को दोपहर 12 बजे पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने विभागवार एक-एक कर अधिकारियों के साथ बैठक की और वृंदावन में चल ही परियोजनाएं एवं परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के कार्य की समीक्षा की। यह उनकी 21 दिन में दूसरी समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण है। मंडलायुक्त ने वृंदावन की यातायात व्यवस्था में किसी तरह का सुधार न होने पर नाराजगी जाहिर की और सुधार के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण में तेजी लाने को कहा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, विप्रा उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त शशांक चौधरी के साथ लोक निर्माण विभाग, जलनिगम, विद्युत विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ अलग अलग विषयों पर करीब चार घंटे बैठक की। मंडलायुक्त ने वृंदावन की यातायात व्यवस्था, परिक्रमा मार्ग के सौदर्यीकरण के साथ यमुना के घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर दिया। बैठक के बाद मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने अधिकारियों के साथ गोल्फकार्ट में रमणरेती से लेकर केशीघाट तक परिक्रमा मार्ग एवं घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना में मोटर वोट में बैठकर केशीघाट से श्रृंगारवट घाट तक का जायजा लिया। मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि वृंदावन का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में हैं। इसे
