• Sat. Jul 11th, 2026

बरसाना के गांव में विशाल अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत, पुलिस ने पकड़कर बोरे में किया बंद

ByVijay Singhal

Jan 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना के गांव कमई में विशाल अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। डर के मारे ग्रामीण खेतों की तरफ नहीं जा रहे थे। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो ग्रामीणों ने पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खुद ही हिम्मत दिखाते  हुए इस अजगर को बोरे में बंद कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
 बरसाना के गांव कमई में सुबह-सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर जा रहे थे, तो उन्हें विशाल अजगर दिखाई दिया। ये अजगर घनश्याम के खाली खेत में विचरण कर रहा था। अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पीसीआर बैन पर तैनात पुलिसकर्मी गांव में पहुंच गए।पुलिसकर्मी बुधराज और होमगार्ड प्रेमचंद ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद वे दोनों ग्रामीणों के साथ खेत की ओर पहुंचे। यहां अजगर घास के अंदर छिपा हुआ था। सिपाही ने एक बोरा मंगाया और इसके बाद डंडे की सहायता से बोरे में अजगर को बंद कर लिया। इसके बाद अजगर को ग्रामीणों के सहयोग से बरसाना के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.