• Sat. Jul 11th, 2026

पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर घायल, दो गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 20 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। यह शातिर वाहन चोर राजस्थान से आ कर मथुरा में वारदात को अंजाम दिया करते थे।मथुरा। गोविंद नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात को वाहन चोर गिरोह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इस दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक चोर घायल हो गया। रविवार को दोनों को जेल भेजा गया। इनके पास से 6 बाइक, 4 स्कूटी, फर्जी नंबर प्लेट, 1 मास्टर चाबी व तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि मसानी रेलवे फाटक से नव निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास से श्याम सुंदर पुत्र समय सिंह निवासी सावोरा, कुम्हेर, भरतपुर और कुलदीप पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सावोरा, कुम्हेर, भरतपुर को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान श्यामसुंदर गोली लगने से घायल हो गया। इनके दो साथी श्यामवीर पुत्र समय सिंह और अनिल कुमार पुत्र कुमरपाल निवासीगण सावोरा, कुम्हेर, भरतपुर रात्रि व कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरोह द्वारा शहर में बाइक व स्कूटी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। दोनों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में 15 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.