हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर रात करीब तीन बजे दो बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में करीब 40 लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोहरे के चलते सोमवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में हादसा हो गया। यहां नोएडा जा रही दो बस आपस में टकरा गई। हादसे में 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों को इलाज के लिए मथुरा के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। मथुरा एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर सुबह करीब 3 बजे दो बसें आपस में टकरा गईं जिससे 40 लोग घायल हो गए। 31 घायलों को जिला अस्पताल में और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी।
7455095736
