• Sat. Jul 11th, 2026

महाभारत के श्रीकृष्ण’ ने लिया बांकेबिहारी का आशीर्वाद,

ByVijay Singhal

Jan 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण का अभिनय करने वाले नितीश भारद्वाज ने मकर संक्रांति पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भारद्वाज ने आईएनडीआईए गठबंधन पर हमला करते हुए इसे चाय-समोसे का गठबंधन बताया। यह गठबंधन बनने से पहले ही टूटने के कगार पर पहुंच चुका है। आपसी मतभेद भी बहुत हैं। मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए नीतीश ने कहा जीवन कब कहां क्या मोड़ ले लेगा, कोई नहीं जानता। लेकिन, अभी ठाकुर बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद लेने आया हूं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार की शाम दर्शन करने पहुंचे कलाकार नीतीश भारद्वाज ने आईएनडीआईए गठबंधन पर कहा कि गठबंधन के सहयोगी नीतीश कुमार के बारे में उनकी ही पार्टी के लोग दबी जुबां में भाजपा से नजदीकी होने की बात कहते हैं। अखिलेश यादव भी अगल बात करते हैं। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आमंत्रण कांग्रेस द्वारा ठुकाराने के सवाल पर उन्होंने कहा कांग्रेस ने ऐसा कर अपने संस्कार दिखा दिए हैं। भारतीय सभ्यता, संस्कृति और भारत के प्रेरणाश्रोतों पर कांग्रेस को भरोसा नहीं है। भारत ही नहीं दुनियाभर में सनातनी उत्सव मनाया जा रहा है तो कांग्रेस ने समारोह में आने से इन्कार कर दिया, जबकि श्रीराम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने सम्मान के साथ आमंत्रण भेजा था। कांग्रेस की मानसिकता को देश की जनता देख रही है। इनमें इतनी भी समझ नहीं भगवान के मंदिर में जाने से क्या होगा। ये लोग भारत के वोट बैंक को देखकर ही उत्सव में चले जाते। कांग्रेस भारत को नहीं इंडिया की सभ्यता को मानती है। जबकि इंडिया नाम की कोई चीज है ही नहीं, देश तो भारत है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुद्दे के सवाल पर नीतीश भारद्वाज ने कहा श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुकदमा अदालत में चल रहा है। लोकतंत्र में दहशत से कोई काम नहीं होता। सरकार भी लोकतंत्र में भरोसा करती है। समय जरूर लगेगा, लेकिन, सफलता मिलेगी। मथुरा लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर नीतिश भारद्वाज ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा ये मेरे अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। मैं मां भगवती और भगवान श्रीकृष्ण के आदेश पर चलता हूं। मेरे मार्गदर्शक श्रीकृष्ण ही रहे हैं। हर कठिन परिस्थिति में श्रीमद्भगवद गीता ने मेरा साथ दिया। वही मेरे मार्गदर्शक हैं और मां भगवती जो आदेश कर देती हैं, उनके आदेश का पालन करता हूं। अभी इसका जवाब तो मेरे पास नहीं है। वार्ता के दौरान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी, डा. लक्ष्मी गौतम मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.