हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत महौली रोड पर जयगुरूदेव मंदिर के दो सेवको की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने का समाचार प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया जाता है कोहरे के कारण ये दुर्घटना हुई। मृतक में एक किशोर अपने माता पिता का एक मात्र पुत्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे क्षेत्र के जयगुरूदेव मंदिर के समीप वाईक से दूध लेने जाते सेवक 17 वर्षीय विशाल पुत्र शिव शंकर व 16 वर्षीय सुखवेन्द्र पुत्र धर्मेंद्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोरों का जयगुरूदेव अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
