हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाविद्यालय के अंतर्गत उन्नति फाउंडेशन (इंफोसिस) बेंगलुरु द्वारा 30 दिवसीय निशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमे एमएससी, बीएससी, बी कॉम, बी ए तथा बी बी ए के 70 छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपना नाम दर्ज कराया तथा 30 दिन प्रशिक्षण पूर्ण करने का प्रण लिया है।
कौशल विकास भारत की विकास गाथा में निर्णायक तत्व बनने जा रहा है। देश में मौजूद कौशल अंतर को पाटने का काम सरकार अकेले पूरा नहीं कर सकती। सरकार, निजी कंपनियों और गैर सरकारी संगठनों का सहयोगात्मक प्रयास समय की मांग है।
बीएसए पीजी कॉलेज मथुरा के अंतर्गत उन्नति फाउंडेशन (इंफोसिस) बेंगलुरु के साथ गठजोड़ किया है, जो 100% प्लेसमेंट के साथ कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए 30-दिवसीय कार्यक्रम प्रदान करता है। इसका उद्देश्य देश के वंचित युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और परिवर्तन कार्यक्रमों के साथ सशक्त बनाना है ताकि उन्हें स्थिर रोजगार सुरक्षित करने में मदद मिल सके।
उन्नति फाउंडेशन बीएसए डिग्री कॉलेज के सहयोग से वंचित, बेरोजगार और आर्थिक रूप से पिछड़े योग्य छात्रों का चयन और प्रायोजक कर रहा है।
दीपप्रज्जवलित कर प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा जी ने कम्युनिकेशन और रोजगार के विषयों से संबंधित विषयों की विद्यार्थियों को जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एस के रॉय, डॉ वी पी राय डॉ यू के त्रिपाठी ,डॉ रवीश शर्मा, डॉ अशोक कौशिक , डॉ राजीव वार्ष्णेय ,डॉ संघर्ष राठौर, डॉ रश्मि अग्रवाल,डॉ बी के गोस्वामी एवं महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी कर्मचारी जी के यादव, रामकिशन, नीरज कुमार ,संजय द्विवेदी, गोविंद गीतम,अमित बीनू आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
