• Sat. Jul 11th, 2026

व्रन्दावन में युवकों ने राधाकृष्ण भोजनालय के संचालक को पीटा, पुलिस को हमलावरों की तलाश

ByVijay Singhal

Jan 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में निधिवन के पास राधाकृष्ण भोजनालय में पैसे के लेनदेन को लेकर आधा दर्जन युवकों ने ढाबा संचालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम निधिवन के पास राधाकृष्ण भोजनालय पर आए करीब आधा दर्जन लोगों की पहले भोजनालय के संचालक राधापति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने संचालक को ढाबा से बाहर खींच लिया और सड़क पर लिटाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि ढाबा संचालक का मेडिकल कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। युवकों की तलाश की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.