हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 11 जनवरी। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कल दिनांक 10 जनवरी 2024 की शाम को बरसाना परिक्रमा मार्ग एवं बरसाना स्थित माता जी गौशाला तथा बरसाना में निर्माणाधीन सी.बी.जी प्लांट के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परिक्रमा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं ससमय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कडे़ शब्दों निर्माण एजेन्सी के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यों में लापरवाही एवं गुणवत्ता के कोई समझौता नहीं होना चाहिए, यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
श्री सिंह ने निर्माणाधीन सड़क कार्य को ससमय पूर्ण करने, परिक्रमा मार्ग पर लाइटिंग व्यवस्था, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाएं हेतु सभी व्यवस्थाएं सुदृंढ़ रखे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत निर्माणाधीन कार्यों में गति लायें और उन्हें ससमय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। नियमित साफ सफाई, उचित दूरी पर पेयजल एव शौचालय, पॉलिथीन मुक्त परिक्रमा मार्ग और परिक्रमा में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, अतिक्रमण मुक्त मार्ग तथा परिक्रमा मार्ग की सभी नालियों को ढकने का कार्य करेें, खराब सड़क की पैचिंग की जाए।
जिलाधिकारी ने माता जी गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में लगभग 55 हजार गौवंश है संरक्षित। ठंड हवाओं से बचाव के विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न टीनशेडों पर रह रही गायों की जानकारी ली और उनके चारे, भूसा, स्वास्थ्य आदि की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। पशु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को उपलब्ध कराने की बात की। जिलाधिकारी ने बरसाना में निर्माणाधीन सी.बी.जी प्लांट के कार्यों का निरीक्षण किया तथा उसके संचालन की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण में उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेपी पाण्डेय, तहसीलदार मनीष कुमार, ईओ बरसाना पूजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
