हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा श्रम विभाग से युद्ध में जूझते इजरायल में मजदूरी करने के लिए जनपद के 62 श्रमिक तैयार हैं। इन श्रमिकों ने श्रम विभाग में बकायदा आवेदन किए है। युद्ध में जूझते इजरायल में मजदूरी करने के लिए जनपद के 62 श्रमिक तैयार हैं। इन श्रमिकों ने श्रम विभाग में बकायदा आवेदन किए हैं। आवेदन करने के साथ ही ये मजदूर अपने अंग्रेजी के ज्ञान को भी बढ़ाने में जुट गए हैं। इजराय में मजदूरी करने वालों को अंग्रेजी की बोलने और अंग्रेजी समझने की जानकारी होना अनिवार्य है। इन श्रमिकों ने इजरायल में मजदूरी करने के लिए श्रम विभाग में बकायदा आवेदन कर दिए हैं। बताते चलें कि इजरायल लंबे समय से युद्ध से जूझ रहा है। यहां जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में इजरायल ने श्रमिकों को अपने यहां काम पर आमंत्रित किया है। श्रमिकों को मजदूरी के अनुभव के साथ-साथ अंग्रेजी बोलने व समझने की जानकारी भी होनी चाहिए। श्रमिकों को प्रतिमाह रुपये 1 लाख 25 हजार रुपये वेतन के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा श्रमिक को प्रतिमाह 15 हजार रुपया बोनस फण्ड के रूप में दिया जाएगा, जो कम्पनी के खाते में जमा रहेगा। यह फंड कार्य समाप्ति पर श्रमिक को दिया जाएगा। श्रमिक को आने जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। श्रमिक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। श्रमिक को कम से कम 03 वर्ष कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है। इन तमाम आहर्ताओं को पूरा करने वाले जनपद के 62 मजदूरों ने श्रम विभाग में आवेदन कर दिया है। ये मजदूर इजरायल जाने को तैयार हैं। मजदूरों के परिजनों ने अपनी सहमति दे दी है। मजदूरों का मानना है कि इजरायल में काम करके वे अच्छी-खासी रकम जुटा सकेंगे। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने बताया कि जनपद के 62 श्रमिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। ऊपर से तिथि निश्चित होने पर उन्हें साक्षात्कार के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। पाल ने बताया कि आवेदन जमा करने की 10 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित थी। उन्होंने कहा कि इजरायल में मजदूरों की डिमांड बढ़ी है। यही वजह है कि देशभर से श्रमिकों द्वारा आवेदन किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
