• Sat. Jul 11th, 2026

छाता पुलिस ने डेटिंग एप के माध्यम से ठगी करने के आरोप में तीन पकड़े

ByVijay Singhal

Jan 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान सुगर मिल के समीप से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से डेटिंग एप के माध्यम से ठगी करने के तीन मोबाइल बरामद कर चालान किया। बुधवार रात उप निरीक्षक सुधीर सिंह, दुष्यंत कौशिक पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर छाता सुगर मिल के समीप से दिनेश निवासी नरी, छाता, शेर सिंह निवासी नरी, छाता व रवि निवासी कमई, बरसाना को पकड़ा। इनके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किये। पुलिस के अनुसार तीनों शातिर ब्लूड लाइव एंड डेटिंग एप के माध्यम से सीधे साधे लोगों से ठगी करते हैं। पुलिस ने तीनों का चालान किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.