हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में गौरा नगर कालोनी में दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी. जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरा कालोनी निवासी नंदकिशोर पुत्र सुखवीर चौधरी के साथ छह जनवरी को प्रभाकर और देव ने उस वक्त मारपीट कर दी जब वह क्रिकेट खेलने के लिए जा रहा था। युवकों पर पुजौती और दादागिरी का आरोप लगाते हुए मां शिवानी ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया है कि बेटे को इस कदर घायल कर दिया है कि वह बिस्तर से भी नहीं उठ पा रहा है और अब मोबाइल पर फोन कर धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने नौ जनवरी को मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
