हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समीपवर्ती गांव निवासी एक युवती ने पास के ही एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा दे अवैध संबंध बनाने व बाद में अन्य जगह पर सगाई करने व उसके द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरोपी सहित उसके एक भाई एवं अन्य साथियों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। शेरगढ़ निवासी एक युवती ने पैगांव निवासी एक युवक एवं उसके भाई सहित उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ थाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पैगांव निवासी एक युवक ने उसके साथ दोस्ती कर शादी का झांसा दे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाये। अब युवक अन्य जगह शादी कर रहा है। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाई एवं अपने तीनों साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त सभी आरोपी अलग-अलग नंबरों से उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
