हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित चल रहे अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश को एसओजी और मगोर्रा पुलिस ने कुम्हेर बॉर्डर के समीप मुड़भेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। थाना मगोर्रा पुलिस को मंगलवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली की ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित बदमाश कुम्हेर बॉर्डर के पास घूम रहा है। पुलिस ने मुठभेड़ में राजस्थान के दौसा जिले के थाना मानपुर के गांव पिलोड़ी निवासी हरीसिंह मीना पुत्र हजारी लाल मीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बदमाश से तमंचा, 4 कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इससे पूर्व 25 नवंबर 2022 को कस्बे के बछगांव चौराहा से पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गैंग के सदस्य सबलगढ़, थाना जुरेहरा भरतपुर निवासी जुगदीन पुत्र छुट्टो को गिरफ्तार किया था l पूछताछ में पता चला कि वह चोरी के ट्रैक्टर को बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने भरतपुर जिले के थाना जुरहेरा के गांव सबलगढ़ में छापा मारा। यहां से 6 ट्रैक्टर, एक पानी का टैंकर, एक कटर मशीन को बरामद किया था। आरोपी रात के समय किसानों के सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टरों को चोरी कर लेते थे। इसके बाद अपने ठिकाने पर ले जाकर ट्रैक्टर के इंजन नंबर और चैसिस नंबर को मिटा देते थे। नई फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मथुरा सहित अन्य प्रदेशों में बेच देते थे। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फर्जी कागजात तैयार कर ट्रैक्टर की बिक्री कर देते थे। गिरोह में और भी सदस्य हैं। इनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
