• Sat. Jul 11th, 2026

व्रन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में तीन दिन उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Jan 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार से सोमवार तक पर्वों की छु्ट्टियां होने पर दर्शनों के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने तीन दिन तक निजी सुरक्षा गार्डों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस द्वारा मंदिर के दोनों प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
बांकेबिहारी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस मौके पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान, वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। इससे पहले शनिवार 13 जनवरी को लोहड़ी की छुट्टी और उसके बाद 14 जनवरी को रविवार होेने के कारण लाखों श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करेेंगे। तीन दिन छुट्टी होने के कारण लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने निजी सुरक्षा गार्डों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि तीन दिन पर्व और छुट्टी होने पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे। इसे देखते हुए मंदिर के अंदर सभी द्वारोंं और चौक में तैनात सुरक्षा गार्डों को अलर्ट रहने को कहा है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सौ-सौ की संख्या में श्रद्धालुओें को मंदिर की ओर बढाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.