हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ग्रामीण क्षेत्र के 10 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में मिलने वाली छूट का लाभ लेते हुए बकाया बिल जमा किया है। इसके बावजूद अभी पांच हजार उपभोक्ताओं पर 22 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। इसमें निजी ट्यूबवेल कनेक्शन भी शामिल हैं। जबकि 16 जनवरी तक सरचार्ज में 80 प्रतिशत की छूट विद्युत निगम दे रहा है। विद्युत वितरण निगम की एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का वृंदावन के पास ग्रामीण क्षेत्रों में दस हजार उपभोक्ताओं ने लाभ लिया और छूट के साथ बिल का भुगतान किया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में 30 करोड़ बकाया बिल में छह करोड़ रुपये जमा हुआ। इस तरह अब पांच हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं, जिनमें निजी ट्यूबवेल वाले लोगों पर 22 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। एक्सईएन अनिल कुमार कपिल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं में भी ओटीएस योजना को लेकर जागरूकता आई है। इसी के परिणाम स्वरूप दस हजार उपभोक्ताओं ने छह करोड़ की बकाया बिल राशि जमा की है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर ओटीएस योजना की तिथि बढ़कर 16 जनवरी तक कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
