• Fri. Jul 10th, 2026

फरह में बस स्टेशन चलने के लिए कहने पर यात्री से अभद्रता

ByVijay Singhal

Jan 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली भले ही केंद्र व राज्य सरकार के लिए पूजनीय है। इसके बाद भी यहां के रोडवेज बस स्टेशन पर रोडवेज की बसें नहीं पहुंच रहीं। यात्रियों के कहने पर कर्मी अभद्रता करते हैं। ऐसा ही एक वाकया बृहस्पतिवार रात को भी हुआ। फरह निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे आगरा के अंतरराज्यीय बस स्टेशन से कई सवारियां फरह के लिए बैठीं। फरह आने से पहले चालक से बस नीचे की तरफ से बस स्टेशन ले जाने को कहने पर चालक भड़क गया। एआरएम से शिकायत की कहने पर कहने लगा मुख्यमंत्री से शिकायत कर दो। पूर्व सभासद मुकंद अग्रवाल का कहना है कि रोडवेज बस से संबंधित कई शिकायतें की गईं हैं लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.