हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाई गई युवती ने एक युवक पर शराब पिलाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम युवती आत्महत्या करने के लिए राजमार्ग पर आ गई। युवती की इस हरकत को देख राहगीरों ने उसे किसी तरह बचाया और पुलिस को सौंपा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे बाईपास पर एक होटल से एक युवती भागकर राजमार्ग से गुजर रहे वाहनों के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवती ने अपने आप को पलवल की रहने वाली बताया। चर्चा है कि उसका एक मित्र नौकरी का झांसा देकर यहां ले आया और उसे जबरन शराब पिलाकर उसे देह व्यापार करने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके चंगुल से छूटकर बाहर भाग आई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का चिकित्सा परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि युवती के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह पलवल की निवासी है। परिजनों के आने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes