• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Jan 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुख्य द्वार पर व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन के द्वारा मार्ग पर दोपहिया वाहनों का आवागमन सुबह अचानक बंद किए जाने के कारण व्यापारी असहज दिखाई दिए। दोपहर को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी सुरक्षा से मिलने जन्मस्थान के कंट्रोल रूम पहुंचा, जहां करीब 1 घंटे चली वार्ता के बाद भी प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहमति नहीं बनी। व्यापारियों में इस बात को लेकर आक्रोश उत्पन्न हो गया। देर शाम एक स्थानीय धर्मशाला में हुई बैठक के बाद व्यापारी एकत्रित होकर मुख्य द्वार पर पहुंचे और प्रशासन की मनमानी के खिलाफ जमकर नरेबाजी की।
कृष्ण जन्म स्थान व्यवसाई समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा मनमाने रवैया से बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया। व्यापारियों के पास वाले वाहनों को भी पुलिसकर्मियों द्वारा अनुमति नहीं दी गई। व्यापारियों द्वारा कहा गया कि यहां पर अस्पताल, डाकघर और बैंक भी हैं उसके बावजूद भी ऊपरी आदेशों का हवाला देकर प्रशासन टस से मस नहीं हुआ। व्यापारियों द्वारा प्रशासन से मांग की गई कि अवरुद्ध मार्ग को शीघ्र खोलें अन्यथा की स्थिति में व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ राजकुमार चतुर्वेदी, बृजेश शर्मा, निखिल अग्रवाल, ठाकुर गोला, प्रवीण भाटिया, बबलू पंडित, अंकुर अग्रवाल, विनय जैन, साहब सिंह, मुन्ना लाल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राघवेंद्र चौधरी, मनीष अग्रवाल, नवल अग्रवाल, शुभम ठाकुर आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.