• Fri. Jul 10th, 2026

प्रेम मंदिर के समीप धराशाई हुआ विशालकाय पेड़, 2 कार भी क्षतिग्रस्त

ByVijay Singhal

Jan 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन छटीकरा मार्ग पर प्रेम मंदिर के समीप नंदनवन के सामने विशालकाय नीम का पेड़ अचानक धराशाई हो गया। जिसके नीचे श्रद्धालुओं की दो कार दब गई। गनीमत ये रही कि कार में सवार श्रद्धालु कार को छोड़कर सुरक्षित पेड़ के नीचे से बाहर निकले, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। एक कार में कुम्हेर राजस्थान के महेश चंद्र गुप्ता उनकी पुत्रवधू गुड्डन, बेटी भावना और चार बच्चे सवार थे। जबकि दूसरी कार में गुड़गांव के निवासी बृजेश कुमार थे। ड्राइवर बृजेश कुमार ने बताया कि वह गुड़गांव से श्रद्धालुओं को लेकर आया था और बांके बिहारी मंदिर छोड़कर वापस आ रहा था। तभी नंदन वन के समीप मार्ग पर उसके आगे एक गाड़ी को ट्रैफिककर्मी रोककर कागज चौक कर रहे थे। तभी अचानक पेड़ मेरी कार और मेरे आगे खड़ी कार पर गिर गया। जिससे मेरी कार पेड़ के नीचे दब गई। जिससे मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और मेरे सर में हल्की चोट लग गई। ड्राइवर बृजेश ने बताया कि वह किसी प्रकार गाड़ी से निकलकर बाहर आया। वहीं इस घटना में वहां तैनात एक पुलिसकर्मी रोहित कुमार घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम को घटना की जानकारी दी। पेड़ के गिरने से करीब चार घंटे तक वृंदावन छटीकरा मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.