• Fri. Jul 10th, 2026

भाजपा होली गेट मंडल की कार्य समिति बैठक हुई संपन्न

ByVijay Singhal

Jan 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मिशन 2024 को सफल बनाने को हर मतदाता तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
मथुरा। लोकसभा चुनाव की तैयारी व संगठननात्मक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी होली गेट मंडल महानगर की कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल एवं संचालन यशराज चतुर्वेदी ने किया।इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप आए भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से संपर्क ही भाजपा की मजबूती का आधार है। 2024 की लड़ाई विकसित भारत के लिए है। कैंप लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को नमो एप से जोड़ा जाएगा। वहीं महानगर महामंत्री राजवीर चौधरी व प्रभारी पन्ना गोतम  ने कहा कि आगामी दिनों में युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन, शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा, महिला मोर्चा युवती सम्मलेन, अनुसूचित मोर्चा बस्ती संपर्क, ओबीसी मोर्चा युवा संवाद, किसान मोर्चा किसान अधिवेशन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजाति महासम्मेलन और अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वही सभी का धन्यवाद देते हुए मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने कहा आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमल के निशान को अपना उम्मीदवार मानते हुए अपने आगामी अभियानों की रूपरेखा पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसके अंतर्गत मंडल से  बूथ तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएगी। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया  संगठन के चल रहे विभिन्न अभियानों जैसे -विकसित भारत संकल्प यात्रा, बूथ शशक्तिकरण अभियान,
मतदाता पुनरीक्षण अभियान, नवीन मतदाता संपर्क अभियान, नमो ऐप डाउनलोड अभियान और इनके साथही भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अभियानों केबारे में भी कार्य समिति बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडल प्रभारी पन्नालाल गौतम पूर्व नगर अध्यक्ष संजय शर्मा महानगर के महामंत्री राजू यादव राजवीर चौधरी ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक गोला  मंत्री राजेंद्र पटेल कुंज बिहारी चतुर्वेदी मंडल के उपाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल कुंज बिहारी भारद्वाज  विजय शर्मा सुनील चतुर्वेदी डॉ संतोष राजोरिया कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नितिन चतुर्वेदी  छोटे लाल सैनी विजय शर्मा कृष्णमणि सूबेदार  उत्तम सिंह प्रचारक सत्यम योगी अनिल गोला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष तनुजा चतुर्वेदी युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल चतुर्वेदी  प्रयागराज चतुर्वेदी  एवं सभी सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.