• Fri. Jul 10th, 2026

कोसीकलां में चूहों ने खोखली की खेड़ा मोहल्ले की सड़क, जगह-जगह से धंसी

ByVijay Singhal

Jan 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में सड़क को चूहों ने खोखला कर दिया। नाम नगर पालिका का बदनाम हो रहा है। सड़क जगह-जगह से धंस गई है। लोग कहने लगे कि खेड़े पर बनी पानी की टंकी से रिसाव होने से मकान धंसने लगे हैं। इसकी जब जांच की गई तो पता लगा कि यह सब चूहों की मेहरबानी से हुआ है। समस्या समाधान के लिए बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण में साढ़े सात लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क को चूहों से बचाने के लिए मजबूत आरसीसी डालकर इंटरलॉकिंग से निर्माण कराया जाएगा। खेड़ा मोहल्ले की इस सड़क की हालत खस्ता थी। चूहों ने इस मार्ग को पूरी तरह से खोखला कर दिया। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि खेड़ा मोहल्ले में प्रजापति (कुम्हार) परिवार बर्तन बनाने व पकाने का काम करते हैं, जिससे वहां कच्चा स्थान होने की वजह से चूहों ने बिल बनाकर सड़क को जगह-जगह से खोखला कर दिया है। इससे यह दिक्कत आई। इस मौके पर कैलाश चंदौरिया, दीपक जैन, रेवती प्रजापति, मनीष जैन, लोकेश गर्ग, मौना जैन आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.