• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा में भीषण ठंड से कांपे लोग, पारा पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा

ByVijay Singhal

Jan 4, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा जनपद में ठंड से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पारा प्रतिदिन नीचे गिर रहा है। मंगलवार को तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शीतलहर ने शरीर कंपा दिया तो गलन ने बेहाल कर दिया। सुबह और शाम को छोड़िए। दिन में भी गलन के कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दस बजे तक मौसम साफ हो गया, शाम को कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन गलन और शीतलहर बढ़ गई।सुबह अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दस बजे तक मौसम साफ हो गया। हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर के आगे बेदम रही। शाम तीन बजे से ठंड फिर बढ़ गई। शीतलहर ने शाम को ही लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। हाल यह था कि गर्म कपड़ों से लैस होने के बाद भी लोगों के हाड़ कांप रहे थे। दोपहिया सवार एवं बसों आदि में सफर करने वाले ठंड से आहत दिखे। भीषण होती ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.