• Fri. Jul 10th, 2026

व्रन्दावन में पंजाब के श्रद्धालु से 20 हजार रुपये, मोबाइल छीना

ByVijay Singhal

Jan 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पंजाब के एक श्रद्धालु को लिफ्टर गैंग ने लिफ्ट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर 20 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दे दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
प्रिंस निवासी जालंधर ने बताया कि वह 33 सदस्यों के साथ 29 दिसंबर को वृंदावन आया था। परिक्रमा मार्ग के एक आश्रम में रुका था। 31 दिसंबर की शाम प्रेम मंदिर जाने को निकला था। तभी बाइक पर एक युवक आया। उसने लिफ्ट देने का आश्वासन दिया। भरोसा कर उसके साथ बैठ गया। वह कांशीराम आवास के पास ले गया, वहां उसके तीन साथी पहले से खड़े थे। चारों ने मिलकर उसे पीटा और इसके बाद 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज छीन लिए। हमलावर हाथ-पैर बांधकर उसे वहीं छोड़ गए। जैसे-तैसे वह पुलिस के पास पहुंचा। सीओ सदर प्रवीण मलिक के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.