हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाने की पुलिस ने
रिलायंस स्मार्ट बाजार (शाॅपिंग माॅल) में चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इन सभी की संपत्ति का ब्योरा संबंधित तहसीलों से मांगा गया है। जल्द ही इसे जब्त किया जाएगा। गोविंद नगर इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट बाजार में चोरी करने वाले चार अंतरजनपदीय शातिर चोरों को 30 अक्तूबर को गोकुल रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान दिनेश कुमार निवासी मढौरी थाना नहटौर, बिजनौर हाल निवासी मॉडर्न रेलवे सिटी गिरधरपुर सुनारसी, गौतमबुद्धनगर, अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि निवासी कैलाश नगर गांधी, गाजियाबाद, रंजन गुप्ता उर्फ बाबू निवासी कैलाश नगर गांधी चौक, गाजियाबाद, दीपक यादव निवासी कृष्णानगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया था। गैंग के सदस्य विभिन्न जनपदों में रिलायंस के स्मार्ट बाजार में जाकर मॉल से सामान चोरी करते थे। वारदात के लिए ये कार का प्रयोग करते थे। कार की शिनाख्त न हो सके इसलिए शातिर गाड़ी की नंबर प्लेट हटा देते थे। इन चारों शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। जल्द इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
