• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा रोडवेज को हर दिन नुकसान, यात्री भी परेशान

ByVijay Singhal

Jan 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण रोडवेज बसों का संचालन भी गड़बड़ा गया है। मथुरा डिपो से केवल 40 बसों का ही संचालन किया गया। कई चालक-परिचालक ड्यूटी पर ही नहीं आए। रोडवेज अधिकारियों ने चालकों को बुलाने के लिए फोन भी किए।
आम दिनों में डिपो से 80 से 85 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जाता है। मंगलवार को 20 अनुबंधित और 20 परिहवन निगम की बसें ही अपने रूटों पर रवाना हुईं। आगरा-लखनऊ, अलीगढ़-बरेली रूट पर बसों का संचालन प्रभावित रहा। अलीगढ़-बरेली रूट की बसें केवल हाथरस तक ही चलीं। इसके आगे नहीं बढ़ी। इस वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अलीगढ़ से पुराने बस अड्डे आने वाली अन्य डिपो की बसों की संख्या भी काफी कम रही। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बसों का संचालन न होने से विभाग को दो दिन में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कानून अभी लागू नहीं किया गया है। इस पर सुझाव मांगें जा रहे हैं। उन्होंने बस चालकों से अपील की कि वो नियमित रूप से बस चलाने के लिए आएं।
आगरा रूट पर रही सबसे ज्यादा सवारियां
पुराने बस अड्डे पर जहां यात्रियों की संख्या काफी कम रही, वहीं नए बस अड्डे पर कुछ बसें आगरा जाने वाली सवारियों से खचाखच भरी नजर आईं। आगरा रूट पर जाने वाली बसों में यात्रियों की अच्छी खासी संख्या रही। — दो दिन से रोडवेज की बसों का संचालन प्रभावित है। चालकों की कमी की वजह से सभी बसें रूट पर नहीं निकल पा रहीं हैं। विभाग को हर दिन 3-4 लाख का नुकसान हो रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.