• Fri. Jul 10th, 2026

अवैध मिटटी खनन रोकने महावन तहसील को जिलाधिकारी निर्देश

ByVijay Singhal

Dec 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 30 दिसंबर/* ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी महावन शाश्वत त्रिपुरारी ने अवगत कराया है कि तहसील महावन में अवैध मिट्टी खनन की शिकायते बार-बार प्राप्त हो रही है। अवैध मिटटी खनन रोकने तथा नियमानुसार मिट्टी खनन हेतु मा० मुख्यमंत्री / शासन / जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया जाता रहा है। ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी महावन शाश्वत त्रिपुरारी ने अवैध खनन रोकने हेतु हेमन्त कुमार (मोबाइल नंबर 9971778910) नायब तहसीलदार बल्देव को नोडल अधिकारी / खनन योद्धा नियुक्त किया है। तहसील महावन में अवैध मिट्टी खनन की सूचना दूरभाष या अन्य श्रोतो से प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार तत्काल स्थल पर उपस्थित होकर नियमानुसार जांच कर कार्यवाही करेंगे तथा कृत कार्यवाही से तहसीलदार महावन को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगें। तहसीलदार महावन उक्त कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करेगें। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.