हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित बीएम पैथोलाजी के खिलाफ जमुनापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। बीते दिनों एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि अजय नगर क्षेत्र में बीएम पैथोलाजी अवैध रूप से संचालित हो रही है। सीएमओ ने 26 दिसंबर को टीम भेज जांच कराई तो लैब संचालक वहां मौजूद नहीं था। उस समय मकान मालिक के माध्यम से लैब संचालक से बात करके जरूरी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद टीम ने पुलिस की मौजूदगी में लैब को सील कर दिया। लैब संचालक द्वारा 29 दिसंबर तक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर शुक्रवार को डॉ. अमित कश्यप ने थाना जमुनापार में लैब संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि लैब संचालक अपनी लैब का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके चलते मुकदमा दर्ज किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
