• Fri. Jul 10th, 2026

छाता में प्राइवेट स्कूल डीएम के आदेशो की उड़ा ररहे धज्जियां

ByVijay Singhal

Dec 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता नगर एवं छाता देहात के तमाम प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल जिलाधिकारी के आदेशों का पालन नहीं कर रहे। डीएम ने शीतलहर को देखते हुए विद्यालयों का समय स्कूलों का समय सुबह दस बजे से तीन बजे तक करने के आदेश दिये हैं लेकिन कई विद्यालयों ने समय नहीं बदला है। ठंड में बच्चे सुबह घर से 6:00 और 7:00 के बीच निकल रहे हैं। एक अभिभावक पुरानी बजरिया निवासी नरेंद्र वार्ष्णेय एवं सारी शाही मोहल्ला निवासी नसीमुद्दीन मोहम्मद खान आदि ने बताया कि उनके छोटे बच्चे कड़कड़ाती ठंड में सुबह स्कूल जा रहे हैं। छाता एवं कस्बा देहात के कई विद्यालय संचालक ने शासन के आदेशों को न मानते हुए स्कूल का समय 10 से 3:00 बजे तक नहीं किया है। उन्होंने मांग की है कि ठंड देखते हुए विद्यालयों का समय बदला जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.