हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजना चला रहे हैं। किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं। लेकिन गोवर्धन तहसील के नगर पंचायत राधाकुंड से कोन्हई जाने वाले मार्ग पर स्थित कुंजेरा ड्रेन जिसका खसरा नंबर 1490 की सफाई न होने से किसानों की लगभग 35 बीघे जमीन जल मग्न हो गई है। किसनों की फसल डूबी हुई है। किसान बहुत परेशान है आने-जाने को भी रास्ता नहीं है। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। विश्वस सूत्रों के अनुसार बताया गया कि राधा नगर नाले को भूमाफियाओं ने आट कर छोटा कर दिया है। पहले यह नाला बहुत बड़ा था अब इसका आकार भूमाफियाओं ने अपने लाभ के लिए छोटा कर दिया है। भूमाफियाओं के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी के कारण पानी नहीं निकल पाता है। हमेशा गंदगी रहती है। पूरा नाला गंदगी से भरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे प्रदेश में भूमाफियाओं पर पर कार्रवाई हो रही है लेकिन राधाकुंड में कब होगी। इसके अलावा भूमाफियाओं ने बराबर मिट्टी डालकर अपनी जमीन को ऊंचा कर लिया गया है। नई कालोनी काटी जा रही है। बताया जाता है कि मिलीभगत कर वन विभाग की जमीन पर रास्ता निकाला गया है। वन विभाग की जमीन को भूमाफियाओं ने दाब लिया है। जिसका खसरा नंबर 1506 है। जिम्मेदार लोग जानकर अनजान बने हुए हैं। आगरा खंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता व नगर पंचायत अध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में स्थानीय लोगों ने बताया खसरा संख्या 1503, 1505,1380,1389 आदि में काफी समय से भारी जल भराव है। परेशान किसानों ने प्रशासन से समस्या का हल कराने की मांग करने वालों में नरेंद्र कुमार पुत्र गोपीनाथ शर्मा, रामेश्वर देशला पुत्र जमुना प्रसाद, बांके गोस्वामी, ठाकुर लाल, मोहनलाल, सत्यनारायण, अमित व नारायण बघेल आदि हैं। एसडीएम गोवर्धन मयंक गोस्वामी ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि सिंचाई विभाग को पत्राचार किया गया है। समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
