• Thu. Nov 5th, 2026

व्रन्दावन में राधाबल्लभ लाल का 515वां पाटोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत

Byvijay.singhal1233

Nov 6, 2022
Spread the love

ठाकुर जी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, लगाए जयकारे

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्री हित हरिवंश प्रचार मंडल की ओर से वृंदावन प्राकट्य महोत्सव एवं ठा. राधाबल्लभ लाल का 515वां पाटोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार से हो गई। मंदिर परिसर में सेवायत गोस्वामियों द्वारा पाठ किया गया। भजन गायक जेएसआर मधुकर द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री हित हरिवंश प्रचार मंडल के तत्वावधान में वृंदावन प्राकट्य उत्सव एवं ठाकुर राधा वल्लभ लाल का 515वां पाटोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शनिवार को शुरू हो गया। पाटोत्सव में ठाकुर जी का विशेष पूजन अर्चन कर अनूठा श्रृंगार किया गया। ठाकुर जी के मनोहारी दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। मंदिर सेवायत अधिकारी हित राधेशलाल गोस्वामी ने बताया कि विक्रम संवत 1564 कार्तिक सुदी त्रियोदशी को हित हरिवंश महाप्रभु ठा. राधाबल्लभ लाल महाराज को वृंदावन लेकर आए थे। उन्होंने ठाकुर जी को सर्वप्रथम परिक्रमा मार्ग स्थित मदन टेर पर वट वृक्ष की गोखर में विराजमान कर अष्टयाम सेवा प्रारंभ की थी। वह प्राचीन वट वृक्ष आज भी मदन टेर पर स्थापित है। महोत्सव अंतर्गत शनिवार सुबह ठा. राधाबल्लभ मंदिर परिसर में सेवायत गोस्वामी एवं समाजियों द्वारा हित राधा सुधा निधि वाणी का सस्वर पाठ किया गया। ध्वजा पूजन किया गया। वहीं ब्रज रसिक सूफी भजन गायक जेएसआर मधुकर ने हित हरिवंश महाप्रभु, हरिराम व्यास एवं हित ध्रुवदास द्वारा रचित वाणी एवं पदों का गायन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
उन्होंने प्रीत की रीत रंगीलो ही जाने…, सुधंग नाचत नवल किशोरी…, आदि का गायन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रोता नृत्य करने लगे। इस मौके पर आनंदलाल गोस्वामी, गोविंदलाल गोस्वामी, मोहितमराल गोस्वामी, सुकृत गोस्वामी, विशाललाल गोस्वामी, उदित गोस्वामी, शोभितलाल गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.