हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने नकली दूध का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गांव दौताना में भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में डिटरजेंट के दूध से डेयरी में बनाए जा रहे दुग्ध उत्पाद का भंडाफोड़ हुआ है। शनिवार रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इसे पकड़ा। घी और मिल्क पाउडर बनाने में प्रयोग किया जा रहा दूध डिटर्जेंट और अन्य केमिकल मिलाकर तैयार किया गया था। इसकी खेप राजस्थान से मंगाई गई थी। जांच के लिए चार नमूने भी लिए गए है। इनको प्रयोगशाला भेजा जाएगा।राजस्थान से दूध लेकर आए टैंकर में दो गुप्त चेंबर बनाए गए थे। दूध से घी, पाउडर समेत अन्य उत्पाद बना रही मिल्क फूड इंडस्ट्रीज में डिटरजेंट और अन्य केमिकल मिलाकर बना गए दूध का प्रयोग किए जाने की सूचना पर सहायक आयुक्त डॉक्टर गौरी शंकर ने छापा मारा था। राजस्थान से दूध लेकर आए टैंकर में दो गुप्त चेंबर बनाए गए थे। इसमें भरे हुए दूध की जांच की गई तो उसमें डिटरजेंट की मात्रा पाई गई। करीब 15 हजार लीटर दूध को टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। मिलावटी दूध की एक बड़ी खेप डेयरी प्लांट पर आने की खबर मिली थीः सहायक आयुक्त सहायक आयुक्त ने बताया कि मिलावटी दूध की एक बड़ी खेप डेयरी प्लांट पर आने की खबर मिलने पर रात करीब आठ बजे टीम वहां पहुंची। जांच करने पर दूध की गुणवत्ता मानव उपभोग के लिए सही नहीं पाई गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन, जितेंद्र सिंह और खाद्य सहायक ताराचंद धारिया मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
