• Mon. Jul 6th, 2026

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजी, से मथुरा जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए भानूप्रकाश शर्मा

ByVijay Singhal

Dec 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रकाश शर्मा को मथुरा में संगठन के विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। भानु प्रकाश शर्मा का पत्रकारिता जगत में लंबे अनुभव का पत्रकार सुरक्षा परिषद को संगठन की मजबूती मैं लाभ मिलता देख राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदान की राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का मूल उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें विना डरे अपनी कलम रूपी हथियार का सही इस्तेमाल करते रह कर सामाजिक मुद्दों को उठाते रहना होगा अगर पत्रकारों के इन दायित्वों के निर्वाहन में कही कोई व्यवधान डाल कर पत्रकारों के हितों में रुकावट डालता है तो पत्रकार सुरक्षा परिषद उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा हुआ है। भानु प्रकाश शर्मा द्वारा पद भार ग्रहण करते हुए पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा को भरोसा दिलाया मथुरा में  पत्रकारों का शोषण किसी भी कीमत में नही होने देंगे। मथुरा जिला प्रशासन से सदैव पत्रकारों के हितों के अनुरूप कार्य कराते हुए पत्रकारों को सरकारी तौर पर दस लाख रुपए का बीमा अन्य सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता की पुरजोर तरीके से मांग करने का आश्वासन दिया। भानु प्रकाश शर्मा के पत्रकार सुरक्षा परिषद के मथुरा जिला अध्यक्ष पद की घोषणा सुनते ही मथुरा के दिग्गज पत्रकारों ने जमकर तारीफ की और उनके मंगल कार्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के निर्वाहन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.