हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस अड्डे से जयपुर रूट पर जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। जयपुर रूट की बसों का संचालन अब आईएसबीटी बस अड्डे से किया जाएगा।
जयपुर रूट पर जाने वाली करीब 30 बसों को आईएसबीटी बस अड्डे भेज दिया गया है। पहले दिन आईएसबीटी बस अड्डे से जयपुर रूट पर 22 बसों का संचालन किया गया। सभी बसें करीब 50 प्रतिशत संख्या में यात्रियों को लेकर जयपुर-अलवर रूट पर रवाना हुईं। एक बस में यात्रियों की औसत संख्या 20 से 25 रही। काफी समय बाद आईएसबीटी बस अड्डे पर यात्रियों की अच्छी खासी चहलकदमी नजर आई।
आईएसबीटी बस अड्डे से जयपुर अलवर रूट पर सुबह 5:30 बजे पहली बस आईएसबीटी बस अड्डे से- जयपुर अलवर रूट के लिए रवाना होगी। एक यात्री का किराया 260 रुपए रहेगा। इसके बाद हर एक घंटे के अंतराल में इस रूट पर जाने के लिए बस की उपलब्धता रहेगी। स्टेशन इंचार्ज दिनेश चौधरी ने बताया कि यात्री सुविधा को देखते हुए बस अड्डे पर सुविधा बढ़ाने का काम किया जाएगा। यात्रियों के बैठने के लिए एसी वेटिंग हॉल खोला जाएगा। नए बस अड्डे से आगरा, लखनऊ, वाराणसी मार्ग पर जारी रहेगा संचालन : नए बस अड्डे से 30 बसें आईएसबीटी जाने के बाद अड्डे पर बसों का भार कम हो गया है। आगरा लखनऊ वाराणसी गोरखपुर समेत अन्य रूटों पर नए बस अड्डे से बसों का संचालन जारी रहेगा। आगरा लखनऊ गोरखपुर वाराणसी अयोध्या रूट पर जाने वाले यात्रियों को नए बस अड्डे से ही बस मिलेगी।

7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes