हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस-प्रशासन के पहरे में नव वर्ष का स्वागत होगा। 31 दिसंबर की रात को नववर्ष के स्वागत के नाम पर सड़कों पर बेवजह घूमना, नशेबाजी कर हुड़दंग करना भारी पड़ेगा। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि ऐसे अराजकों को जेल भेज दिया जाएगा। इधर, पुलिस द्वारा होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को भी रात 10 बजे तक पार्टी आयोजित कराने की सलाह दी है। बिना आबकारी से लाइसेंस लिए शराब परोसने वाले होटल-रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है।डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होटल-रेस्टोरेंट में पार्टियां आयोजित होंगी। ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल में होने वाली जश्न पार्टियां पर आबकारी विभाग की भी निगाह रहेगी। पुलिस स्तर से सार्वजनिक स्थलों की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों, होटल, शॉपिंग मॉल, लॉज, रेस्टोरेंट के आस-पास व रेल व बस स्टेशनों पर पेट्रोलिंग रहेगी। इसके साथ ही मदिरा की दुकानों के आस-पास भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से आज रात से ही चेकिंग शुरू हो जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगाह रहेगी। किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट डालने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर संबंधित को जेल भेज दिया जाएगा। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नववर्ष को लेकर सभी थानेदारों, सीओ, एसपी को सचेत किया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाने की लोगों से अपील की जा रही है। आबकारी विभाग ने हाईवे पर तीन घंटे बुधवार को हाईवे पर चेकिंग की। शराब तस्करी की सूचना विभाग की टीम को मिली थी। टीम ने दिल्ली-हरियाणा से आने वाली कार व लोडर को बिना चेकिंग के नहीं गुजरने दिया। जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र ने बताया कि आबकारी टीम के साथ वह खुद फरह टोल पर पहुंचे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
