• Sun. Jul 5th, 2026

कोसीकलां पुलिस पर संगीन आरोप, कड़ी सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार

ByVijay Singhal

Dec 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के नंदगांव रोड पर मंगलवार शाम पुलिस की मार से बचकर भाग रहे एक युवक की ऑटो से टकराकर मृत्यु के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का  आरोप लगाया। कहा कि पुलिस दबाव बनाने में लगी है। सामान्य दुर्घटना का मामला दर्ज कर आरोपी पुलिस कर्मियों को बचाने का प्रयास महकमे द्वारा किया जा रहा है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि मीना नगर निवासी यादराम उर्फ यादव सिंह अपनी मौसी के लड़के देवेंद्र सिंह को बाइक देने के लिए आया था। आरोप है कि वहां पहुंचे तो नंदगांव रोड पर चार पुलिसकर्मियों ने उस पर बेवजह डंडे बरसाने शुरू कर दिए। जिससे बचाव के लिए यादराम दूसरी ओर भागा तो वह टेंपो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौसेरे भाई देवेंद्र ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। बाद में प्रभारी निरीक्षक के कार्रवाई के आश्वासन के वहां से हटे थे। पुलिस उन पर दबाव बनाने में जुटी बुधवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद यादराम का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई देवेंद्र सिंह का आरोप है कि घटना के बाद से ही पुलिस उन पर दबाव बनाने में जुटी है। कहा जा रहा है कि सामान्य दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज कराओ। यादराम उसे बाइक देने आया था। चारों पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की । जिससे बचने के प्रयास में यादराम भागने लगा था और तभी यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। वे पुलिसकर्मी सामने आएंगे तो उन्हें पहचान लेगा। मृतक के बड़े भाई अनिल ने बताया कि वे फिलहाल मौत के सदमे से बुरी तरह से टूटे हुए हैं। मामले में इंसाफ के लिए सीएम योगी तक जाएंगे। मृतक यादराम के परिजनों का कहना था कि बुधवार को लड़की वाले उसे देखने आने वाले थे। रिश्ते की बात तय हो चुकी थी। उसकी तैयारियों के लिए परिजन जुटे हुए थे। मगर, क्या पता था कि यादराम को दूल्हा बनाने का सपना टूट जाएगा और उसकी अर्थी को कंधा देना पड़ेगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अरुण कुमार बालियान, प्रभारी निरीक्षक ने बताया अनिल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.