हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर भी अब शराब का प्रीमियम ब्रांड जीसीउपलब्ध होगा. इसको लेकर योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. बैठक में कहा गया है कि अब पुलिस या अन्य किसी भी एजेंसी को आबकारी दुकान का निरीक्षण करने से पहले जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगा. इसी के साथ सरकार ने लाइसेंस फीस में इजाफा भी कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से देसी, अंग्रेजी शराब के साथ ही बीयर और भांग महंगी हो जाएगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई है, जिसमें योगी कैबिनेट ने साल 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई है. इसके तहत लाइसेंस फीस में इजाफा किया गया है। योगी सरकार ने अब अंग्रेजी शराब, बीयर, भांग, मॉडल शॉप की दुकानों की वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक लाइसेंस फीस 10 प्रतिशत बढ़ा दी है. देसी शराब की लाइसेंस फीस 254 रुपये प्रति लीटर और ड्यूटी 30 रुपये से बढ़ाकर 32 रुपये प्रति लीटर तय की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
