हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के धौलीप्याऊ इलाके की एक महिला ने मंगलवार दोपहर बीमारी से तंग आकर फांसी का फंदा लगा लिया। महिला के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नीलम (35) पत्नी नागेंद्र मूल निवासी बाईंकलां, सिकंदार, आगरा पति और 10 साल की बेटी के साथ धौलीप्याऊ के हिम्मतपुरा इलाके में रहती थी। तीन साल पहले उसका पेट का ऑपरेशन हुआ था। तभी से वह बीमार चल रही थी। घर का काम भी बमुश्किल कर पाती थी। दोपहर को बेटी ट्यूशन गई थी। पति भी काम पर गया था। घर पर अकेली नीलम पंखे से साड़ी का फंदा डालकर उससे लटक गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला की पहली शादी मुरैना में 2004 में हुई थी। पति से अनबन होने पर उसने नागेंद्र के साथ दूसरी शादी की थी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
