• Sat. Jul 4th, 2026

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाया गया तो…, राम मंद‍िर और 22 जनवरी को अयोध्या जाने को लेकर क्‍या बोले राकेश टिकैत

ByVijay Singhal

Dec 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत और इंडिया दोनों एक ही देश के नाम है, हमारे संगठन को इसमें किसी पर भी एतराज नहीं है। टिकैत ने कहा कि समान नागरिक संहिता या सभी के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि की समान व्यवस्थाओं के वह पक्षधर है। उनका संगठन श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित सभी धार्मिक स्थलों के सर्वे का समर्थन करता है। राकेश टिकैत ने राम मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह के समय पर 22 जनवरी को होने वाले उत्सव में उन्होंने न्योता मिलने पर जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह राम के वंशज हैं और इसके पहले भी अयोध्या में जब-जब कार्यक्रम हुए वह और उनके परिवार के लोग जाते रहे हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यदि फिर भाजपा सत्ता में आई तो सरकार का विरोध करने वालों की जगह जेल में होगी। कलम पर बंदूक का पहरा बैठा दिया जाएगा। जो किसानों का हितैषी होगा हम उसके साथ है वरना विरोध में रहेंगे। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं से उन्होंने किसानों की समस्याओं के लिए जमकर संघर्ष करने को कहा। वह बोले किसान और जवान इनसे ही देश चल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी, तहसील अध्यक्ष रणवीर यादव,नगर अध्यक्ष गोलू बेरिया, पीयूष निकेतन मौजूद रहे। टिकैत ने कहा कि समान नागरिक संहिता या सभी के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि की समान व्यवस्थाओं के वह पक्षधर है। उनका संगठन श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित सभी धार्मिक स्थलों के सर्वे का समर्थन करता है। राकेश टिकैत ने राम मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह के समय पर 22 जनवरी को होने वाले उत्सव में उन्होंने न्योता मिलने पर जाने की बात कही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.